Iद्वितीय नेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग में फुटबाल के मुकाबले खेले गए। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मैदान में ओपन वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड सिटी यंग व यूके मास्टर्स के बीच खेला गया।I
Iइसमें उत्तराखंड सिटी यंग की टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। टीम के लिए अर्पण थापा ने दो और कुनाल थापा ने एक गोल किया। जबकि, यूके मास्टर्स के लिए सिर्फ अजय गैरोला ही गोल करने में कामयाब हुए। 40 से अधिक आयु वर्ग में यूके मास्टर्स ने उत्तर प्रदेश को 6-0 से करारी शिकस्त दी। इसमें बिपिन रावत ने तीन गोल किए। जबकि, मनोज चौधरी, योगम्बर पटवाल और रूपेश एक-एक गोल करने में सफल हुए।I
Iवहीं, दूसरे मैच में उत्तराखंड (केवीएस) ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से हराया। इसमें जितेंद्र सिंह नेगी और पंचम सिंह ने गोल किया। 60 अधिक आयु वर्ग में यूके मास्टर्स उत्तराखंड रेड और दिल्ली के बीच हुआ मैच 1-1 के स्कोर से बराबरी पर रहा। उधर, एक अन्य मुकाबले में हरियाणा की टीम ने दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में हराया।I