फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए ट्रैफिक प्लान का दिखा असर, जाम से नहीं जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएसएसपी के निर्देश पर मसूरी जाने वाले रास्तों पर लागू किया गया था प्लान
विज्ञापन

I

Iमसूरी के लिए बने नए ट्रैफिक प्लान का शनिवार को असर देखने को मिला। रास्तों पर जाम की स्थिति नहीं बनी। इसके लिए पुलिस की मोबाइल पार्टियां इस रूट पर 12 जगहों पर तैनात रहीं।I
Iऐसे में यह प्लान पहले दिन तो असर दिखाने में कामयाब रहा, मगर असल चुनौती रविवार को रहेगी। इस दौरान वापसी के वाहनों का दबाव भी देखने के लिए मिल सकता है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मसूरी रूट पर यातायात दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए शनिवार को नया यातायात प्लान लागू किया गया था। इसमें कई तरह की वैकल्पिक व्यवस्थाओं को शामिल किया गया था। इस दौरान वीकेंड पर मसूरी से देहरादून आने वाले ट्रैफिक को कुठाल गेट, साई मंदिर, काठबंग्ला पुल, कृषाली चौक से होते हुए दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य स्थानों के लिए भेजा गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइसी तरह देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास से बल्लूपुर चौक से सप्लाई चौक से किमाड़ी मार्ग से हाथी पांव से जीरो प्वाइंट होते हुए मसूरी की ओर भेजा गया। इससे शहर में आने तथा शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के रूट अलग-अलग होने के कारण यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया गया। इससे इन मार्गों पर जाम की स्थिति नहीं बनी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें