पत्ते व छाल का होता है इस्तेमाल
दालचीनी के पत्ते व छाल का इस्तेमाल मसालों के साथ ही फ्लेवर युक्त उत्पादों में किया जा रहा है। इसके अलावा मधुमेह और अन्य दवाइयों में इसका प्रयोग किया जाता है। बाजार में दालचीनी के पत्ते 40 से 50 रुपये प्रति किलो और छाल के 300 से 350 रुपये प्रति किलो के दाम मिलते हैं। पौध लगाने के चार से पांच साल के भीतर पत्ते व छाल का उत्पादन शुरू हो जाता है।
ये भी पढ़ें...Cyber Attack: उत्तराखंड में प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू, चारधाम पंजीकरण साइट भी खोली गई
उत्तराखंड में पाई जाने वाली दालचीनी में गुणवत्ता में ज्यादा अच्छी है। पहली बार राज्य में दालचीनी की व्यावसायिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत चंपावत व नैनीताल जिले की जा रही है। -नृपेंद्र सिंह चौहान, निदेशक सगंध पौध केंद्र