मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुखिया के रूप में नाम घोषित होने के उपरांत मंगलवार को मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण से पूर्व कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और उन्होंने वहां शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व घंटाघर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर व इंद्रमणि बड़ोनी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीदों के अनुरूप राज्य का विकास के लिए काम करेगी। मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने शहीदों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मौके पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच की सुशीला बलूनी , रविन्द्र जुगरान व प्रदीप कुकरेती, मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने मुख्मंत्री को माला पहुंचाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड के शहीद अमर रहे , जय उत्तराखण्ड के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए।
ये भी पढ़ें...धामी की शपथ के बाद कैबिनेट बैठक: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हाई पावर कमेटी बनाने का लिया जा सकता है फैसला
कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास सरकार करेंगी। साथ ही उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं को सर्वोपरि रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचे और वहा पंड़ित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
यहां से मुख्यमंत्री घंटाघर पहुंचे और वहां अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही पहाड़ के गांधी कहे जाने वाले स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमने किया।