फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के घर पहुंची गाय, वजह है बहुत खास

Sat, 10 Jun 2017 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cow in cm home
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अब गो सेवक बन गए हैं। उन्होंने अपने आवास में एक गौशाला बनाई है, जहां एक गाय और एक बछड़ा लाया गया है। वास्तु के लिहाज से गाय शुभ है। लेकिन इसके पीछे एक खास कारण है जानिए...
विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह इस समय न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रह रहे हैं इस आवास के साथ एक मिथक भी जुड़ा है। कहा जाता है कि जो भी इस आवास में रहा, उसने कभी पूरा कार्यकाल नहीं किया। इस मिथक को दरकिनार करते हुए सीएम त्रिवेंद्र यहां रह रहे हैं।

हालांकि यहां रहने के लिए पूर्व में उन्होंने आवास में वास्तु के लिहाज से कुछ परिवर्तन भी कराए थे। अब उन्होंने पूर्वी दिशा में एक गोशाला का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पढ़े, गाय और बछड़े पर क्या बोले सीएम

cm trivendra singh rawat
9 मई शुक्रवार को सीएम ने नवनिर्मित गोशाला में लाई गई गाय और बछड़े को चना गुड़ खिलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का प्रतीक है। घर में गाय रखने से आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है।

हालांकि इससे उलट सीएम के इस कदम को भाजपा के गोरक्षा से जुड़े राष्ट्रीय एजेंडे के रुप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सीएम की गद्दी संभालने के बाद गोवंश संरक्षण अधिनियम को सख्ती से लागू करने की बात भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें