फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जल्द शुरू होगा गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाले सिंगटाली पुल का काम, सीएम ने दी 57 करोड़ की स्वीकृति

Wed, 20 Aug 2025 12:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कौडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग के एक किमी में गंगा नदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है। इस पर कुल लागत 57 करोड़ 5 लाख 25 हजार की लागत आनी है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन ने प्रमुख अभियंता लोनिवि को इस बारे में विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। कौडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग के एक किमी में गंगा नदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है। इस पर कुल लागत 57 करोड़ 5 लाख 25 हजार की लागत आनी है। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय –वित्त समिति पहले ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी है। इस तरह इस बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण की सभी बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं, जिससे शीघ्र पुल निर्माण प्रांरभ हो सकेगा।

सिंगटाली पुल की मांग जनता लंबे समय से कर रही थी। इस पुल के निर्माण से गढ़वाल- कुमांऊ के मध्य सड़क सम्पर्क और मजबूत हो सकेगा। अब तेजी से निमार्ण कार्य प्रारंभ करते हुए, तय समय में इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

उत्तराखंड मानसून सत्र: विस में विपक्ष का हंगामा...कार्यसूची फाड़कर पर्चे उड़ाए, सचिव की मेज पलटी, तोड़ा माइक

विज्ञापन

सिंगटाली पुल के लिए सीएम का साधुवाद : बलूनी

गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सिंगटाली पुल के निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए साधुवाद किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सिंगटाली पुल के निर्माण के लिए वर्षों से निरंतर प्रयासरत रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के सतत संघर्ष का हृदय से आभार जताता हूं, जिन्होंने इस निर्णायक संकल्प को लक्ष्य तक पंहुचाया। इस पुल के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को काफी लाभ पहुंचेगा तथा पर्यटकों को भी यातायात में बहुत सुगमता होगी। बलूनी ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने पर गढ़वाल की जनता को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही हमारी उत्तराखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी साधुवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें