फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल-बेतालघाट मामला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, सीओ-थानाध्यक्ष जिले से बाहर, सीबीसीआईडी को सौंपी जांच

Wed, 20 Aug 2025 12:11 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदन में दिनभर कांग्रेसी विधायकों के विरोध के बीच शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल-बेतालघाट घटना में बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने सीओ, थानाध्यक्ष को जिले से बाहर तबादला करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं कमिश्नर को करने और घटना व मुकदमों की जांच सीबीसीआईडी को करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं मंडलायुक्त करेंगे और 15 दिन में अपनी जांच आख्या शासन को देंगे।

घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand Monsoon Session: दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन के अंदर विपक्ष का कंबल कैंप, दिया धरना

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस नैनीताल के बेतालघाट में जिला पंचायत चुनाव के दौरान गोलीबारी, पांच सदस्यों के अपहरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें