महापंचायत के प्रतिनिधियों के मुताबिक स्वामी ने फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में याचिका दाखिल करने का इरादा जाहिर किया है। स्वामी के साथ जुड़े अधिवक्ताओं की टीम होमवर्क करीब-करीब पूरा कर चुकी है।
महापंचायत की ओर से जारी एक वीडियो में सुब्रमण्यम स्वामी ने तमिलनाडु के नटराज मंदिर से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया। इस मंदिर की प्रबंध व्यवस्था तत्कालीन राज्य सरकार ने अपने हाथ में ली थी। स्वामी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में मंदिर की प्रबंध व्यवस्था को पुजारियों के हाथ में ही रहने देने का आदेश दिया था। स्वामी ने इसी आदेश को आधार बनाते हुए कहा कि राज्य सरकार को अधिनियम लागू करने से पहले विस्तृत अध्ययन कर लेना चाहिए था।