फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: म्यूजिक रैपर बनने की चाह ने युवक को पहुंचा दिया हवालात, इंस्ट्रूमेंट खरीदने के लिए बन गया चोर

Tue, 28 Feb 2023 11:48 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर

सार

युवक म्यूजिक रैपर बनना चाहता था लेकिन पैसों के अभाव में वह म्यूजिक सामग्री की खरीदारी नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसने चोरी की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर नगर के मंदिर मार्ग पर स्थित एक दुकान से पांच मोबाइल फोन और एक डीएसएलआर कैमरा चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, पौड़ी मंडल कार्यालयों में बैठने का रोस्टर बनाएं अफसर, तेजी से हो काम

युवक म्यूजिक रैपर बनना चाहता था लेकिन पैसों के अभाव में वह म्यूजिक सामग्री की खरीदारी नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसने चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की।

19 फरवरी को की थी चोरी

24 फरवरी को मंदिर मार्ग पर स्थित मोबाइल दुकान स्वामी संजय सिंह ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी थी। कहा था कि 19 फरवरी की रात को चोरों ने उनके दुकान के शटर का ताला तोड़कर 5 मोबाइल फोन और एक कैमरा चुरा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी किए गए सामान की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई। चोरी की पड़ताल करते हुए पुलिस ने सुमित खत्री (19), निवासी इसाला, पट्टी दशज्यूला, जिला रुद्रप्रयाग को कर्णप्रयाग और गौचर के बीच स्थित काफल ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें