फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की घोषणा, 14 क्रिकेटरों को अवॉर्ड और सात को मिलेगी स्कॉलरशिप

Fri, 14 Aug 2020 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीएयू की बीसीसीआई से मान्यता मिलने की वर्षगांठ पर की गई घोषणा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने बीसीसीआई की मान्यता मिलने की वर्षगांठ बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मनाई। इस दौरान सीएयू ने 14 क्रिकेटरों को अवॉर्ड देने और सात क्रिकेटरों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसोसिएशन के लोकपाल एवं पूर्व जस्टिस वीरेंद्र सिंह, अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा ने संयुक्त रूप से अवॉर्ड के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए। सचिव महिम वर्मा ने कहा कि वर्ष 2019-20 के सत्र के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

वर्तमान में कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए कार्यक्रम संभव नहीं है। हालात सामान्य होने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड स्कॉलरशिप प्रोग्राम लागू करने वाला पहला राज्य भी है। इस अवसर पर सीएयू संयुक्त सचिव अवनीश वर्मा, कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, काउंसलर दीपक मेहरा, एपेक्स सदस्य निष्ठा फरासी, संरक्षक पीसी वर्मा, एएस मेंगवाल व अन्य उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेंगे अवॉर्ड

महिला वर्ग : सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : अंजू तोमर (सीनियर महिला)
गेंदबाज : रश्मि राय (सीनियर महिला), बल्लेबाज : ज्योति गिरि (अंडर-23), गेंदबाज : अमीषा बहुखंडी (अंडर-23), इमरजिंग प्लेयर : शगुन चौधरी, ऑलराउंडर : राधा चंद (सीनियर), राघवी बिष्ट (जूनियर)। 

पुरुष वर्ग
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : सौरभ रावत (सीनियर), गेंदबाज : सन्नी राणा (सीनियर), बल्लेबाज : अजीत सिंह रावत (अंडर-23), गेंदबाज : अग्रिम तिवारी (अंडर-23), इमरजिंग प्लेयर : कमल सिंह, ऑलराउंडर : मयंक मिश्रा (सीनियर), ऑलराउंडर : गौरव जोशी (जूनियर)।
इन्हें मिलेगी स्कॉलरशिप
शगुन चौधरी (अंडर-19), निशा मिश्रा (अंडर-19), कमल सिंह (अंडर-19), अंकित मनोरी (अंडर-19), वंशराज चौहान (अंडर-16), मो. फरहान (अंडर-16), परितोष राणा (अंडर-14)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें