फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: गुरुवार को 416 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत, मरीजों की संख्या 11 हजार पार

Thu, 13 Aug 2020 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 416 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार पार पहुंच गई है। वहीं, एम्स ऋषिकेेश में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो पुरुष और एक महिला हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 192 केस ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 107, देहरादून में 36,नैनीताल में 15, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में नौ, चंपावत में 16, पौड़ी में पांच, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में 16 और उत्तरकाशी में 15 संक्रमित मरीज आए हैं। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 11302 हो गई है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के नौ जिलों में मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम
विज्ञापन


बता दें कि अब तक प्रदेश में 7014 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 143 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी 4103 एक्टिव केस हैं। मरीजों की डबलिंग दर 23.10 दिन पहुंच गई है। जबकि रिकरवरी रेट 62.12 फीसदी पहुंचा है। 

पांच प्रतिशत पहुंची संक्रमण दर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत पहुंच गई है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत से बढ़ कर 5.00 प्रतिशत पर पहुंची है। नैनीताल जिले की सबसे अधिक संक्रमण दर 8.02 प्रतिशत है। 

बता दें कि अब रोजाना औसत छह हजार सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में अब तक 2.17 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है और संक्रमित मामलों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है।

पर्वतीय जिलों की तुलना में मैदानी जिले नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून जिले में संक्रमण की दर अधिक है। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि मैदानी जिलों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। वहीं, पहाड़ों में संक्रमण दर काफी कम है। 
विज्ञापन

प्रदेश के आठ जिलों में 527 कंटेनमेंट जोन  

प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन की संख्या 527 हो गई है। आठ जिलों में संक्रमण को देखते इन क्षेत्रों को पाबंद किया गया है। बृहस्पतिवार शाम को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 527 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पाबंद किया गया है।

इसमें हरिद्वार में सबसे अधिक 423 क्षेत्र कंटेनमेंट बनाए गए हैं। वहीं, नैनीताल में 38, ऊधमसिंह नगर में 49, देहरादून में सात, टिहरी में तीन, चंपावत में चार, उत्तरकाशी में दो और बागेश्वर जिले में एक कंटेनमेंट जोन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें