फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जाना था मुंबई, लेकिन उससे पहले मौत ने मारा झपट्टा, तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2020 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
सोमवार को देहरादून जिले के साहिया में बैराटखाई-बाडो-जैंदऊ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
इसी हादसे में 18 साल की स्वाती चौहान पुत्री नारायण सिंह की मौत हुई। बताया गया कि स्वाति को ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए मुंबई जाना था। लेकिन उससे  पहले ये अनहोनी हो गई। वह पहले भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले चुकी थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार सोमवार को जैंदऊ गांव में एक शादी समारोह था। शादी समारोह के बाद कुछ युवक-युवतियां कार में सवार होकर घूमने के लिए बैराटखाई की ओर निकले थे।
 

4 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
शाम करीब सात बजे मोटर मार्ग पर चोरीकेधार बैंड के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
मृतकों की पहचान स्वाती चौहान (18) पुत्री नारायण सिंह, शुभम तोमर (21) पुत्र विरेंद्र सिंह दोनों निवासी जेदंऊ और रुचि रावत (20) पुत्री गीतम निवासी कांडोई खत बिन्हार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, घायलों में चालक संदीप सिंह (25) पुत्र सरदार सिंह निवासी थत्येऊ, मुकुल (21) पुत्र जालप सिंह ग्राम लटऊ, शिखा रावत (22) पुत्री गीतम निवासी कांडोई खत बिन्हार शामिल हैं। शवों का आज पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें