उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का नाम अब जल्द ही बदलने वाला है। सरकार ने इसकी तैयारी भी कर ली है। अब जल्द ही इसका ऐलान होने जा रहा है।
क्यों चौंक गए ना सुनकर। लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का बाजार गर्म रहा कि राज्य सरकार राजधानी के नए नामकरण को लेकर नया फैसला लेने वाली है।
सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक सरकार चार या सात अगस्त को देहरादून का नाम बदलकर कोई नया नाम रखना चाहत है। हालांकि सरकार ने सोशल मीडिया में छायी इस अजीबोगरीब खबर की हवा निकाल दी है। लेकिन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि सरकार का ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने इस खबर को कोरी अफवाह करार दिया है।
सोशल मीडिया में यह खबर तैर गई कि सरकार चार या फिर सात अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में राजधानी देहरादून का नया नामकरण कर सकती है।