फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को बकाया भत्तों की अदायगी पर लग सकती है मुहर 

Fri, 14 Dec 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हो रही है।

विज्ञापन


बैठक में वेस्ट टू एनर्जी और निर्यात नीति सहित कई नीतिगत मामले आ सकते हैं। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा में रिक्त पदों पर भर्ती के अलावा कर्मचारियों के बकाया भत्तों पर निर्णय होने की भी संभावना है। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे से हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार बकाया भत्ते देने को मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने अपनी संस्तुति दे दी है। पूरी संभावना है कि सरकार बकाया भत्तों को कैबिनेट में लाकर मुहर लगा देगी। इसके अलावा कचरे से बिजली उत्पादन को लेकर वेस्ट टू एनर्जी नीति भी मंत्रिमंडल में आ सकती है।

इसके अलावा कृषि उत्पादों के निर्यातकों के लिए सरकार की नई निर्यात नीति पर भी मुहर लगाई जा सकती है, जिसमें मंडी शुल्क सहित कुछ रियायतें किसानों को दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें