फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग आज, कई मुद्दों पर होगा फैसला

Sun, 25 Sep 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। कैबिनेट के लिए तमाम विभागों ने एजेंडा भी सौंप दिया है।
विज्ञापन


कैबिनेट राज्य में अवैध खनन रोकने को लेकर मौजूदा नीति की जगह चुगान नीति को मंजूरी दे सकती है। बैठक में जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुखों को बढ़ा हुआ मानदेय देने, जिला योजना की बैठक में शामिल होने, राज्य के 782 मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण संबंधित नियमावली को मंजूरी दी जा सकती है।

उम्मीद है कि बैठक में मोटर वाहन नियमावली में संशोधन, ग्रीन कार्ड धारक वाहनों को टैक्स में छूट जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती हैं। कैबिनेट सबसे अहम फैसला खनन नीति को लेकर ले सकती है।
विज्ञापन


कैबिनेट राज्य में अवैध खनन को रोकने के लिए वर्तमान में लागू खनन नीति की जगह चुगान नीति को मंजूरी दे सकती है। जिसका खनन विभाग की ओर से प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वन, सिंचाई, राजस्व और उद्योग विभाग समेत कई अन्य विभागों ने एजेंडा तैयार कर गोपन को सौंप दिया है। कैबिनेट बैठक में गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर भी सदस्यों के बीच चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें