उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार को शाम 4.30 बजे सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के लिए सभी विभागों से लंबित प्रस्ताव मांगे गए हैं।
कई विभागों के बहुत से प्रस्ताव पिछली कैबिनेट में रखे गए लेकिन उन पर चर्चा नहीं हो सकी। इन प्रस्तावों को भी बुधवार की बैठक में शामिल किया जाएगा।
कृषि सहायकों और जैविक मास्टर प्रशिक्षकों का वेतन मान बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इसके अलावा परिवहन विभाग की नियमावली में संशोधन, वन और दूसरे कई विभागों के प्रस्ताव बहुत दिनों से लंबित हैं जिन पर कैबिनेट फैसला ले सकती है।