नीति के तहत रक्षा उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। सरकार ने रक्षा उद्योग पार्क विकसित करने के लिए भी अनुदान का प्रावधान किया है। पार्क विकसित करने पर पूंजीगत (कैपिटल) निवेश पर 10 प्रतिशत अधिकतम या 10 करोड़ दिया जाएगा।
53 हजार करोड़ का रहेगा बजट
सरकार बजट सत्र में 53 हजार करोड़ का बजट पेश करेगी। मंत्रिमंडल ने प्रस्तावित बजट को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार बजट में 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
20 प्रतिशत तक घटेंगे शराब के रेट
प्रदेश मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। एक अप्रैल से लागू होने वाली नीति में शराब के रिटेल बिक्री रेट 20 प्रतिशत तक कम कर दिए हैं। राजस्व लक्ष्य 15 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 35 सौ करोड़ रखा गया है।
- बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर लगी मुहर।
- जलनिगम और जल संस्थान के एकीकरण को बनी कैबिनेट सब कमेटी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अध्यक्ष।
- मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग, फिजियोथेरेपिस्ट और ऑक्यूपेशनल थेरेपी की सेवानियमावली मंजूर।
- राज्य योजना आयोग में बढ़ाए पद। 130 पद हुए स्वीकृत, पहले 101 पद थे।
- परिवहन विभाग के ढांचे में 116 और पदों को मिली मंजूरी। चार आरटीओ और चार एआरटीओ के नए पद बने।
- नगर निगम हरिद्वार के 3522 वर्ग मीटर भूमि को किया गया आवासीय।
- गैरसैंण विकास परिषद के अध्यक्ष अब विधानसभा अध्यक्ष की जगह आवास विकास मंत्री होंगे।
- ब्रिडकुल में 2 पदों पर प्रतिनियुक्ति पर आए 2 अधिकारी होंगे मर्ज।
- राज्य नदी तदीय प्राधिकरण किया गया समाप्त।