फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कैबिनेट का युवाओं को तोहफा, उच्च शिक्षा में 1.19 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

Sun, 04 Oct 2026 10:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विद्यार्थियों को डिग्री के साथ रोजगार बाजार की जरूरत के अनुरूप व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को नौकरी पाने के साथ स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने के लिए तैयार करना भी है।
विज्ञापन
कौशल प्रशिक्षण - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें उद्यमिता से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा कौशल संवर्धन योजना-2026 को मंजूरी दी है। योजना का लाभ राज्य के राजकीय, अशासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत करीब 1.19 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।

विज्ञापन


धामी कैबिनेट में आए प्रस्ताव के अनुसार, विद्यार्थियों को डिग्री के साथ रोजगार बाजार की जरूरत के अनुरूप व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को नौकरी पाने के साथ स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने के लिए तैयार करना भी है। योजना पर अगले पांच वर्षों में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के अनुसार तेजी से बदलते रोजगार बाजार में पारंपरिक डिग्री के साथ तकनीकी और व्यावसायिक कौशल भी जरूरी है।

उत्तराखंड: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, पट्टेदारों कब्जाधारकों को भूमिधरी हक, जानें अहम फैसले
विज्ञापन


योजना से विद्यार्थियों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के मुताबिक, शुरुआत में राजकीय और अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


एआई, ड्रोन और डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण
कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, वेब डेवलपमेंट, ड्रोन तकनीक, ब्रांड डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और बैंकिंग जैसे विषय शामिल किए जाएंगे। मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम के तहत कृषि जागरूकता, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, शिल्प एवं वस्त्र, ईको-पर्यटन एवं विरासत, उद्यमिता और योग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें