फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द, सुगबुगाहट हुई तेज; कल दिल्ली जाएंगे सीएम पुष्कर धामी

Thu, 16 Oct 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से चल रहा कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की चर्चाओं के बावजूद अब तक नतीजा सामने नहीं आया।

Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली का मिला तोहफा, बोनस और महंगाई भत्ता जारी
विज्ञापन


पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शीर्ष नेतृत्व से इस पर बातचीत की चर्चाओं के बीच एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी से इस संबंध में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि सीएम 17 अक्तूबर को दिल्ली जा रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन



अध्यक्ष भट्ट ने ये भी कहा कि उनका मकसद कैबिनेट विस्तार है लेकिन पहले निकाय चुनाव फिर पंचायत चुनाव, उप चुनाव, आपदा या अन्य किसी ऐसे कारण से घोषणा नहीं हो पाई है। कहा, जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है और कैबिनेट में पांच नए सदस्यों की एंट्री होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें