जिला विकास प्राधिकरण को सर्किल रेट पर मिलेगी जमीन
ऊधमसिंह नगर जिले में प्राधिकरण क्षेत्र में कालोनियों व व्यावसायिक निर्माण के लिए रुद्रपुर तहसील के तहत फाजलपुर महरौला गांव 9.918 हेक्टेयर भूमि को सर्किल रेट पर जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।
महाधिवक्ता कार्यालय में सृजित होंगे निजी सचिव व आशुलिपिक पद
कैबिनेट ने उच्च न्यायालय नैनीताल के महाधिवक्ता कार्यालय में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव व आशुलिपिक का एक-एक पद सृजित करने ने मंजूरी दी है। इसे अलावा राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल व उच्च न्यायालय नैनीताल सहयोग से 12 व 13 अप्रैल 2025 को हुए उत्तर क्षेत्रीय सम्मेलन वाहन व्यय के भुगतान में छूट देने की मंजूरी दी है।