फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा, 86 सांप कब्जे में लिए, 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर मिले

Wed, 10 Sep 2025 05:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कार्रवाई में पता चला कि सर्प विष संग्रहण केंद्र संचालक को ज्वालापुर में एक वर्ष के लिए सशर्त अनुमति मिली थी जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी है। वर्तमान में उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
कोबरा - फोटो : अमर उजाला file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा मारकर 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर को कब्जे में लिया। दोनों प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-1 में संरक्षित हैं।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पता चला कि केंद्र का संचालन नितिन कुमार के नाम पर हो रहा था। नितिन कुमार को दिसंबर 2022 में ग्राम बिशनपुर, ज्वालापुर में एक वर्ष के लिए सशर्त अनुमति मिली थी जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी है। वर्तमान में उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। छापे के दौरान केंद्र के प्रतिनिधि विष्णु की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

Roorkee News: तोड़फोड़, पथराव और आगजनी में विधायक समेत 11 नामजद, 90 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विभाग ने सभी सांपों को कब्जे में लेकर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई में हरिद्वार वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की सुनील बलूनी, वन क्षेत्राधिकारी रुड़की विनय राठी, राजाजी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक/वन्यजीव प्रतिपालक अजय लिंगवाल, सुरक्षा बल व पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें