फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को मिलेगी रोडवेज में नौकरी, लंबे इंतजार और आंदोलन के बाद बड़ी राहत

Sat, 23 Dec 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Cabinet Decision: परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पूर्व में हालात खराब होने के चलते पदों को फ्रीज किया गया था। आश्रितों के आंदोलन के बीच पिछले साल सितंबर में निगम की बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि इन कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी, जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने भी भारी विरोध किया था।
 
विज्ञापन
मीटिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनों के खोने के गम के साथ परिवहन निगम के मृतक आश्रित के तौर पर जिन परिवारों को सहारा नहीं मिल रहा था, उन्हें धामी सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने निगम में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को 2017 में फ्रीज कर दिया था।

इसके चलते सभी मृतक आश्रित नौकरी का इंतजार व आंदोलन कर रहे थे। परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पूर्व में हालात खराब होने के चलते पदों को फ्रीज किया गया था। आश्रितों के आंदोलन के बीच पिछले साल सितंबर में निगम की बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि इन कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी, जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने भी भारी विरोध किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: हजारों कर्मचारियों की मुराद पूरी...पूरे सेवाकाल में एक बार प्रमोशन के मानकों में छूट

इसके बाद निगम ने शासन को इन पदों को अनफ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। इससे मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति मिल सकेगी। वहीं, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने इस कदम का स्वागत किया। मांग की कि बाकी 3000 फ्रीज पदों को भी अनफ्रीज करके सरकार यहां विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों को नियमित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें