- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण।
- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण।
- दूनघाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, देहरादून।
- नैनीताल झील परिक्षेत्र विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, नैनीताल।
- गंगोत्री विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, उत्तरकाशी।
होटल अलकनंदा सहित कई प्रतिष्ठानों का मानचित्र शुल्क माफ
कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रतिष्ठानों के नक्शों से जुड़े भारी-भरकम शुल्क को माफ करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत हरिद्वार में होटल अलकनंदा के कुल 50 लाख, 76 हजार 335 रुपये में से लेबर सेस का 11 लाख 13 हजार 884 रुपये छोड़कर बाकी का 39 लाख, 62 हजार 451 रुपये की धनराशि माफ कर दी गई है। धर्मावाला, विकासनगर में हॉस्पिटल भवन मानचित्र के 47 लाख एक हजार 319 रुपये में से लेबर सेस का 15 लाख तीन हजार 344 रुपये छोड़कर बाकी 31 लाख, 97 हजार 975 रुपये माफ कर दिए गए। तरला नागल में गरीब तिब्बती शरणार्थियों की आवासीय परियोजना के तहत मानचित्र के एक करोड़ 63 लाख 49 हजार 752 रुपये और अखिल भारतीय महिला आश्रम छात्रावास के मानसित्र शुल्क के दो लाख 13 हजार 981 रुपये शुल्क को माफ कर दिया गया है।