अजय कोठियाल का नाम गंगोत्री सीट के लिए घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा 'कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।'
पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया
वहीं इस पर अजय कोठियाल ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।