फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand By-Election: बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव आज, सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची

Wed, 10 Jul 2024 12:39 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand By-Elections 2024: दोनों विधानसभा के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 4200 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। पोलिंग पार्टियों को पैदल मार्ग से पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव बुधवार को होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। विधानसभा उपचुनाव को लेकर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि बुधवार को विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ एवं मंगलौर में सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 4200 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ में जिन स्थानों पर भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है, उन स्थानों पर पर्याप्त मानव बल लगाकर पोलिंग पार्टियों को पैदल मार्ग से पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा मतदान कार्मिकों के लिए रिजर्व वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सी-विजिल के माध्यम से 624 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 623 शिकायतों का समाधान किया गया। जबकि एक शिकायत आरओ ने निरस्त कर दी। उपचुनाव में 15 लाख 95 हजार कैश समेत कुल 32 लाख रुपए कीमत की शराब एवं मादक पदार्थ सीज किए गए।
विज्ञापन


Uttarakhand Rain: बजट के अभाव में धरे गए जलभराव से निपटने के प्लान, ड्रेनेज प्लान कागजों में सिमटा

विज्ञापन

3838 मतदाता पहली बार अपने गांव में देंगे वोट

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों में पहली बार नौ हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे। राज्य बनने के बाद से सामान्य रूप से विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान शीतकाल में इन क्षेत्रों में स्थानीय मतदाताओं की ओर से प्रवास न किए जाने की स्थिति में उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास वाले गांवों में मतदान की व्यवस्था की जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें