निगम ने कहा, राज्य के भीतर कहीं नहीं बढ़ा किराया
परिवहन निगम ने किराया बढ़ोतरी पर बुधवार को रुख स्पष्ट किया। निगम प्रबंधन ने कहा कि राज्य की सीमा के भीतर चलने वाली रोडवेज बसों के किराए में कहीं भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जो किराया राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 15 जुलाई को तय किया था वही लागू है। वर्तमान में राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश ने किराए में बढ़ोतरी की है।
ये भी पढ़ें...CM Dhami Class: अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर
इसी क्रम में यूपी के भीतर जितने मार्गों पर उत्तराखंड की बसों का संचालन होता है, केवल वहीं किराए में बढ़ोतरी की गई है। यूपी और उत्तराखंड के परिवहन करार के बिंदु 10 के तहत किराया, भाड़ा, कर और बस स्टॉप का निर्धारण संबंधित राज्य समय-समय पर विहित उपबंधों के अनुसार करता है। इसी के तहत किराये में बढ़ोतरी हुई है।