टीम में शामिल अधिकारियों ने सामान का टिकट दिखाने को कहा तो चालक-परिचालक ने चुप्पी साध ली। कागजी कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि बस का नंबर बदला हुआ है। दिल्ली से यूके 07-3082 नंबर की बस चली थी। लेकिन, मौके पर टीम के सामने यूके 07-3182 नंबर की बस खड़ी थी।
पूछताछ में पता चला कि कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने नंबर प्लेट बदल डाली थी। टीम ने रात को ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। रविवार को महाप्रबंधक दीपक जैन ने संबंधित चालक विनोद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि परिचालक की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि उसकी भूमिका संलिप्त पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी बसों में गैरकानूनी तरीके से ढोया जा रहा सामान
परिवहन निगम की बसों में चालक-परिचालक सांठगांठ कर प्रतिदिन लाखों रुपये का सामान ढो रहे हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे कई मामलों में चालक-परिचालकों पर कार्र्रवाई की जा चुकी है। लेकिन प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है।