कुर्सी की जिम्मेदारी के सामने थकान का सवाल ही नहीं
एक सवाल के जवाब में विस अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान थकावट का सवाल ही नहीं उठता। ये मेरा दायित्व, कर्तव्य व धर्म है। अगर मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो उस कुर्सी के प्रति मेरा भी दायित्व बनता है कि पूरी गंभीरता व लगन से निर्वहन करूं। उन्होंने कहा कि वे इन पलों को इंज्वाय करती हैं। वे विधायकों की बहस, बातचीत को सुनती हैं। कोई दबाव या तनाव महसूस नहीं करती। उन्होंने कहा कि ईश्वर खुद ही इतनी ताकत दे देता है।