30 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे
13 आईटीआई में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए टाटा से पहले दो साल तक दो और तीसरे साल एक प्रशिक्षक रखा जाएगा। संस्थानों में छह दीर्घ अवधि (एक से दो वर्षीय) मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, इंडस्ट्रियल रोबोटिक एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, आर्टिजन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स और इनसे संबंधित 23 लघु अवधि (270 से 390 घंटे तक) के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।