फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget Session: कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में पहुंचे केवल 12 विधायक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun, 12 Mar 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बजट सत्र से एक दिन पहले रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की ओर से भराड़ीसैंण में शाम चार बजे कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बीच कई सदस्य नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की विधानमंडल दल की बैठक में 19 में से 12 विधायक ही पहुंच पाए। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए फौरी तौर पर मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पुनः बैठक आयोजित कर सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session 2023: विपक्ष के तीरों से निपटने का कवच बना रही धामी सरकार, ये बनाई रणनीति

बजट सत्र से एक दिन पहले रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की ओर से भराड़ीसैंण में शाम चार बजे कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बीच कई सदस्य नहीं पहुंच पाए थे। उनकी प्रतीक्षा के कारण तय समय से एक घंटा देरी से शुरू हुई बैठक में भी सभी सदस्य नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


बताया गया कि विधायक तिलक राज बेहड़ और मयूख महर स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पा रहे हैं, जबकि विधायक मदन बिष्ट अपने पारिवारिक समारोह में व्यस्त होने के चलते बैठक में नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी और फुरकान अहमद मौसम खराब होने के कारण सड़क मार्ग में फंसे रहने के चलते बैठक में नहीं पहुंच पाए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि अलग-अलग कारणों से कुछ सदस्य बैठक में नहीं पहुंच पाए। इसलिए सोमवार को पुनः विधानमंडल दल की बैठक आयोजित कर मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये विधायक रहे मौजूद
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, सुमीत ह्दयेश, आदेश चौहान, विरेंद्र जाति, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, खुशाल सिंह अधिकारी, मनोज तिवारी, हरीश धामी, गोपाल राणा और विक्रम सिंह नेगी।

विज्ञापन

गैरसैंण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष
कांग्रेस ने सत्र में गैरसैंण के मुद्दे पर ही विधानसभा में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। उत्तराखंड की जनभावनाओं से जुड़े इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सदन में तीखे तेवर दिखा सकता है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी तो घोषित कर दिया है, लेकिन यहां से सरकार एक भी दिन संचालित नहीं हुई है। विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगा कि पूरे ग्रीष्मकाल में सरकार गैरसैंण से ही संचालित हो और वहां इसके लिए सुविधाएं जुटाई जाएं।

इन मुद्दों को सदन में उठाएगा विपक्ष
- जोशीमठ के पुनरुद्धार एवं प्रभावितों के विस्थापन के लिए राहत पैकेज।
- सभी भर्ती घोटालों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच से कराने
- अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने
- वर्ष में 6 माह सरकार का संचालन ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में गैरसैण से किए जाने
- देहरादून में युवा बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग
- खाली पड़े सरकारी सेवा के पदों को भरे जाने
- गन्ना किसानों का बकाया भुगतान
- कानून व्यवस्था का मुद्दा
- सरकार की ओर से जमीन के बढ़ाए गए सर्किल रेट वापस लेने का बनाएंगे दबाव
- स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे

रविवार को विधानमंडल दल की बैठक भराड़ीसैंण में बुलाई गई थी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कुछ सदस्य किन्हीं कारणों से बैठक में नहीं पहुंच पाए। तय किया गया कि सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पुनः बैठक कर मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधानमंडल दल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें