सशक्त उत्तराखंड की दिशा तय करेगा बजट
धामी सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड@ 2025 की दिशा तय करने वाला होगा। सरकार बजट में उन योजनाओं को प्राथमिकता देगी, जो राज्य की आर्थिक विकास दर को अगले पांच वर्ष में दोगुना करने में मददगार साबित होंगे। सरकार का अवस्थापना विकास, पर्यटन, औद्योगिक विकास, खेती व उद्यानिकी पर ज्यादा जोर देगी। केंद्र की उन योजनाओं पर फोकस करेगी।
हमने 2025 में उत्तराखंड को अग्रणीय राज्य में शामिल करने का लक्ष्य बनाया है। बजटीय प्रावधान उसी दिशा में होंगे। रोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। हमारी कोशिश है कि बजट में रोजगार के लिए विशेष प्रावधान हों।
- प्रेमचंद अग्रवाल, वित्त मंत्री