फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: डेंजर जोन से नहीं गुजरेंगे तीर्थयात्री, खचड़ा नाले में ब्रिज पर जल्द शुरू होगी आवाजाही

Thu, 23 Feb 2023 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

जोशीमठ वाले एरिया में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले पर बना ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों को इस बार डेंजर जोन से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। यात्राकाल में सबसे अधिक परेशानी वाले हेलंग से जोशीमठ वाले एरिया में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन


Joshimath: मनोहर बाग वार्ड में पड़ीं 300 मीटर लंबी दरारें और बड़े-बड़े गड्ढे, फीता लेकर नापने पहुंचे प्रभावित

यहां एक किलोमीटर हिस्से में ही हिल कटिंग का काम शेष बचा है। पांडुकेश्वर से आगे खचड़ा नाले में ब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस पर 15 अप्रैल से आवाजाही शुरू हो जाएगी। वहीं, लामबगड़ नाले का अभी तक भी ट्रीटमेंट न होने से इस बार भी तीर्थयात्रियों को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ कमान अधिकारी मेजर आईना का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे को हेलंग से बदरीनाथ धाम तक सुरक्षित बनाया जा रहा है। सेलंग, झड़कुला और जोगीधारा के पास हाईवे का चौड़ीकरण कार्य अंतिम चरण में है।

खचड़ा नाले में ब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। यहां 15 अप्रैल तक काम पूर्ण कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। लामबगड़ नाले पर भी ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। फिलहाल यहां ह्यूम पाइप डालकर हाईवे को सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें