फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बजट की तैयारी शुरू, 15 जनवरी तक मांगे प्रस्ताव

Sun, 31 Dec 2017 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियों में जुट गई है। प्रशासनिक विभागों के साथ बैठक के बाद अब उनसे 15 जनवरी 2018 तक आय-व्यय के अनुमान मांगे गए हैं।
विज्ञापन


वित्त विभाग फरवरी माह के आखिर तक सारी तैयारी पूरी कर लेना चाहता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मार्च माह के पहले पखवाड़े में विधान सभा का बजट सत्र हो सकता है।  प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने बजट की तैयारी को लेकर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को पत्र भेजा है।

पत्र में सभी विभागों को बजट की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को एक प्रारूप भेजा गया है। इस निर्धारित प्रारूप पर ही विभागों को आय-व्यय के अनुमान भेजने को कहा गया है। विभागों को वर्ष 2017-18 के 30 नवंबर 2017 तक के खर्च का ब्यौरा भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें 2017-18 के पुनरीक्षित अनुमान भी भेजने हैं। बजट अनुमान और पुनरीक्षित प्रस्ताव शासन के साथ ही महालेखाकार को भी भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन


जनवरी के दूसरे पखवाड़े में बजट पर सुझाव लेंगे वित्त मंत्री
वित्त मंत्री प्रकाश पंत मार्च माह में प्रस्तुत होने वाले बजट के संबंध में आम जन से सुझाव आमंत्रित करेंगे। जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में वह सोशल मीडिया के माध्यम से ये सुझाव मांगेंगे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि जनता के सुझावों को सरकार की आर्थिक क्षमता और जनहित को ध्यान में रखकर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें