फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाला गैंग पकड़ा, दो गिरफ्तार, पास कराने के लेते थे 10 लाख रुपये

Sat, 14 Feb 2026 01:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों को पास करने के दस लाख रुपये लेते थे। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आईजी नीलेश आनंद भरणे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है। परीक्षा में पास कराने के लिए 10 लाख रुपये लिए जाते थे अभ्यर्थी से।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें