फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में दिखेगा उत्तराखंड के आशीष का दम

Thu, 25 Jul 2013 08:31 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से खेल की बारीकियां सीखने वाले एथलीट आशीष लोहान का दम अब मलेशिया में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन


क्वालालम्पुर (मलेशिया) में 17 से 24 सितम्बर तक होने वाली एशियन स्कूल एंड ट्रैक चैम्पियनशिप के लिए आशीष को भारतीय स्कूल टीम में चुना गया है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आशीष एकमात्र उत्तराखंडी खिलाड़ी हैं।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर से 12वीं की पढ़ाई इसी साल पास करने वाले आशीष लोहान मूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं। मगर कॉलेज से पास आउट होने के बाद भी वे दून में रहकर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन


2012-13 में राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीतकर आशीष ने अपनी ताकत की झलक दिखाई थी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2012-13 सत्र की है, जो प्रतियोगिता अंडर-18 वर्ग की है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट से पूर्व खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए 5 अगस्त को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बेलेवाड़ी, पुणे में ट्रायल रखा गया है। जिसके बाद टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें