फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : सेल्फी लेने के दौरान गंगनहर में डूबे दो युवकों के छह दिन बाद मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 16 Feb 2022 07:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

सोलानी पार्क के पास घूमने के दौरान तीन साथियों में से एक सेल्फी लेते समय गंगनहर में गिर गया। दोनों साथी भी उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़े। पुलिस को छह दिन बाद शव बरामद हुए। 
विज्ञापन
नहर में डूबा - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर किनारे सेल्फी लेते समय डूबकर लापता हुए दोनों युवकों के शव छह दिन बाद बरामद हो गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
सहारनपुर के अंबाला रोड, सुभाष नगर निवासी रोहित आहूजा, मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा आठ फरवरी को रुड़की आए थे। तीनोें सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच एक युवक का पैर फिसल गया था। उसे बचाने के लिए दोनों युवक गंगनहर में कूद गए थे।

एसडीआरएफ की टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया

सूचना मिलते ही सिपाही रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे थे और रोहित को स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया था जबकि मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी थी। साथ ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ सर्च अभियान चलाकर गंगनहर में दोनों की तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


तभी से पुलिस और परिजन दोनों की गंगनहर में तलाश कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह मोहित सचदेवा का शव आसफनगर झाल और मोहित आहूजा का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें