फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में बच्चों का परीक्षा परिणाम खराब करेगा गुरुजी का रिजल्ट, प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 02:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खराब परीक्षाफल पर शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने जिले में खराब परीक्षाफल वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से इस संबंध में जानकारी लेकर इस तरह के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम अब गुरुजी का रिजल्ट तय करेंगे। शिक्षा निदेशक ने खराब परीक्षाफल पर शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा कि उत्तराखंड बोर्ड 19 अप्रैल 2025 को परीक्षाफल घोषित कर चुका है।

विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत और इंटर का 83.23 प्रतिशत रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने जिले में खराब परीक्षाफल वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से इस संबंध में जानकारी लेकर इस तरह के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूम उठे भोलेनाथ के भक्त...हेमकुंड साहिब में तीसरी बार गिरी बर्फ

राजकीय शिक्षक संघ ने किया विरोध

राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशक के इस निर्देश का विरोध किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान व महामंत्री रमेश पैन्युली ने कहा, यह शिक्षकों का उत्पीड़न है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी है। परीक्षा परिणाम यदि खराब है तो इसके लिए सिर्फ शिक्षकों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें