उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद में पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में अल्मोड़ा के छात्र बिमल तिवारी ने 91.2 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में दून की अस्मिता टॉपर रहीं। बृहस्पतिवार को संस्कृत शिक्षा परिषद के सभापति आके कुंवर ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की।
बिमल तिवारी को 500 में से 456 और अस्मिता को 500 में से 423 अंक मिले हैं। सभापति ने बताया कि ये परीक्षाएं गत 14 मई से 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी। इस वर्ष सात संस्कृत संस्कृत विद्यालयों में भी परिषदीय परीक्षाएं आयोजित की गईं थी। पूर्व मध्यमा द्वितीय परीक्षा में 859 पंजीकृत थे, जिनमें से 823 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दीं। इनमें से कुल 798 परीक्षार्थी पास हुए।
इस तरह पूर्व मध्यमा द्वितीय का रिजल्ट 96.96 फीसदी रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 3.68 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही उत्तर मध्यमा द्वितीय का इस वर्ष रिजल्ट 94.17 फीसदी रहा। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों में से से 704 ने परीक्षा दी और 663 परीक्षार्थी पास हो सके।
पूर्व मध्यमा द्वितीय
रैंक-छात्र-स्कूल-अंक प्रतिशत
1-बिमल तिवारी-श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ अल्मोड़ा-91.2
2-शुभम पांडे-श्रीवाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवी धूरा चंपावत-87.2
3-रवि जोशी-श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ अल्मोड़ा-84.8
उत्तर मध्यमा द्वितीय
1-अस्मिता- श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय देहरादून-84.6
2- मनीष चंद- श्रीमहादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी-82.0
3- प्रियांशु सती- श्रीनेपाली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश-81.2