प्रधानाचार्य बोले, होनहार और मेहनती थे दोनों
योगेश और करन राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत के छात्र थे। उनकी मौत से प्रधानाचार्य डीएस नेगी भी बेहद दुखी हैं। उन्होंने इन दोनों के बोर्ड परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण करने की पुष्टि करते हुए बेहद दुखी स्वर में कहा कि करन और योगेश बेहद अनुशासित, सरल स्वभाव के छात्र थे। उनकी मौत की खबर सुनकर मन काफी भारी हो गया। उन्होंने कहा कि हमने दो होनहार और मेहनती युवा खो दिए हैं।