फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: दसवीं पास मां-पिता की बेटी बनी टॉपर, पढ़ें पूरा इंटरव्यू

Tue, 30 May 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
aysha
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इसमें हाई स्कूल में रुद्रप्रयाग की आयशा रावत ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया। उन्होंने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि गणित और विज्ञान उसके फेवरेट विषय हैं। आयशा ने अपनी सफलता के पीछे टीचर्स और पैरेंट्स को श्रेय दिया। आयशा के माता पिता दसवीं पास हैं। अपनी बेटी की सफलता पर दोनों बहुत खुश हैं। 

आयशा ने बताया कि उत्तराखंड में पलायन सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार को सुविधाएं देनी होंगी। इससे ही पलायन रुकेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

जानें, आगे और क्या कहा आयशा ने

Demo Pic
टीवी चैनल से सूक्ष्म बातचीत में आयशा ने बताया कि वह परीक्षा देने विजयनगर से अगस्‍त्यमुनि जाते थे। इस वक्त आयशा अपने परिवार के साथ रुद्रप्रयाग मुख्य शहर से करीब 60 किलामीटर दूर चिनाव (चमोली जनपद) में स्थित हैं। 

आयशा ने बताया कि वह अपने रिजल्ट से काफी खुश है। इस वक्त वह अपने माता पिता और रिश्तेदारों के साथ इस खुशी को मना रही है। भविष्‍य को लेकर पूछे गए सवाल पर आयशा ने बताया कि वैसे तो उसे गणित विषय बहुत पसंद है। लेकिन वह अपना करियर आईपीएस में देखती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें