फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story of Topper : मुकुल के दिल में देश सेवा का अरमान, इस रूटीन को फॉलो कर बने उत्तराखंड हाईस्कूल टॉपर

Mon, 06 Jun 2022 07:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। 12वीं में हरिद्वार की छात्रा दीया राजपूत 97 फीसदी अंकों के साथ तो 10वीं में टिहरी गढ़वाल के मुकुल सिलस्वाल 99 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहे।
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर मुकुल सिलस्वाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टिहरी जिले के सुभाष इंटर कालेज थौलधार के छात्र मुकुल सिलस्वाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। मुकुल ने नियमित चार से पांच घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। टॉपर छात्र ने कहा कि उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल ज्यादा पढ़ाई के लिए किया है। 

विज्ञापन

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले मुकुल ने गणित और सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक हासिल किए हैं। मुकुल सेना में ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। मुकुल ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए कोई ट्यूशन नहीं लिया।

 

पूर्व प्रधान राकेश सिलस्वाल और कमांद में गारमेंट्स की दुकान चलाने वाली पूजा सिलस्वाल के दूसरे बेटे मुकुल ने स्कूल के अलावा घर में ही नियमित पढ़ाई कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुकुल ने कहा कि उन्होंने गणित और विज्ञान के सवालों को समझने के लिए मोबाइल का उपयोग किया।

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक कर अमर उजाला पर देखें नतीजे

 

मुकुल के बड़े भाई अतुल ने वर्ष 2017 की हाईस्कूल परीक्षा में टॉप किया था। वह इस समय एसआरटी परिसर बादशाहीथौल से बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। एथलेटिक्स के खिलाड़ी मुकुल ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। मेधावी छात्र ने कहा कि कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीन जगूड़ी ने उन्हें नियमित गाइड करते थे। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें