फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Exam 2023: शुरू हुईं परीक्षाएं, 12वीं के 3324 विद्यार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Thu, 16 Mar 2023 08:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

Uttarakhand Board Exam 2023 Update: इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार (16 मार्च) से प्रदेश भर में शुरू हो गई हैं। पहले दिन 12वीं के 3324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की हिंदी और कृषि हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हिंदी विषय में 1,24,090 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 1,20,775 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 3,315 ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हरिद्वार जिले के 867, देहरादून के 381, उत्तरकाशी के 150, टिहरी के 218, पौड़ी के 163, चमोली के 132, रुद्रप्रयाग के 66, पिथौरागढ़ के 132, चंपावत के 53, अल्मोड़ा के 98, बागेश्वर के 71, नैनीताल के 179 और ऊधमसिंह नगर जिले 796 परीक्षार्थी शामिल हैं। कृषि हिंदी में पंजीकृत 511 परीक्षार्थियों में से 502 उपस्थित हुए। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Uk Board Exam 2023: गुरुवार से शुरू होगी परीक्षा, प्रदेश में 198 केंद्र संवेदनशील और 15 अतिसंवेदनशील घोषित
विज्ञापन


191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

2,59,439 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सीएम ने दी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने को तनावमुक्त रखें। वहीं अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालते हुए उन्हें सकारात्मक परिवेश देने का प्रयास करें। उन्होंने दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को शुभाकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें