एक जून से 15 जून तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 16 जून से 15 जुलाई तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की तैयारी और परीक्षाफल की घोषणा की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 1,48,355 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 1,45,691 संस्थागत और 2664 व्यक्तिगत हैं। इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 1,22,184 परीक्षार्थियों में से 1,18,135 संस्थागत और 4049 व्यक्तिगत हैं।
बच्चों के जीवन की सुरक्षा प्राथमिकता में
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविड-19 के चलते 10 माह से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऑनलाइन, सोशल मीडिया और रेडियो संचार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया गया था।
कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों में कक्षाओं का संचालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के जीवन की सुरक्षा प्राथमिकता में है। इस दौरान उनके साथ परिषद सचिव डॉ. नीता तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या भी मौजूद थे।