फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: परीक्षाफल सुधार परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक करें अप्लाई

Mon, 25 May 2026 11:49 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बोर्ड को जानकारी मिली थी कि कई विद्यालयों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरे थे। कुछ विद्यालयों ने नामावली डाउनलोड नहीं की थी। चालान भी अपलोड नहीं किए गए थे। इन समस्याओं के कारण छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह विस्तार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बोर्ड को जानकारी मिली थी कि कई विद्यालयों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरे थे। कुछ विद्यालयों ने नामावली डाउनलोड नहीं की थी।

एसएससी ऑनलाइन परीक्षा: जाल में फसेंगी बड़ी मछलियां, विशेष पैटर्न पर कराई जा रही नकल, जल्द होंगे बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान भी अपलोड नहीं किए गए थे। इन समस्याओं के कारण छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम वर्ष 2026 और परीक्षा तृतीय 2025 के लिए आवेदन मांगे गए थे। सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपने स्तर पर विद्यालयों को निर्देशित करने को कहा गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी छात्र आवेदन से वंचित न रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें