फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: त्रिवेणी घाट के पास बीच सड़क पर अचानक नाचने लगा विदेशी जोड़ा, वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी

Mon, 25 May 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

वीडियो में एक विदेशी युवक और युवती बीच सड़क पर नृत्य करते दिख रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर डांस करता विदेशी जोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विदेशी जोड़े का भीड़भाड़ के बीच में नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटक स्थल त्रिवेणी घाट रोड का बताया जा रहा है। यह मार्ग हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है।

विज्ञापन


वीडियो में एक विदेशी युवक और युवती बीच सड़क पर नृत्य करते दिख रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऋषिकेश एक तीर्थनगरी है। यहां देश विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए आते हैं। बीच सड़क पर इस तरह का नृत्य तीर्थनगरी की मर्यादा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर जाम: जोगीधार के पास एंबुलेंस में ही फंसी प्रसव पीड़िता, आशा व एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर का माहौल खराब करने वाले ऐसे पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। तीर्थनगरी में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने के लिए गाइडलाइन जारी की जाए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि तीर्थनगरी की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। वीडियो कितने दिन पुराना है, इसका सटीक अनुमान नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें