फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरवाने को बुलाए जाएंगे सभी बच्चे

Thu, 05 Nov 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • कई स्कूलों में 50 फीसदी से कम आ रहे बच्चे, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
  • बोर्ड परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क भरने की अंतिम तिथि है 10 नवंबर
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 की एसओपी का पालन कर दो नवंबर से नैनीताल जिले में सरकारी एवं अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में 10 और 12 वीं कक्षाएं विधिवत शुरू हो गई हैं लेकिन कई स्कूलों में अभी भी बच्चों की उपस्थिति बेहद कम है।

विज्ञापन


इधर, उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के फार्म भेज दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए बुलाने की अलग-अलग तारीखें तय करने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को दिए हैं। 


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: पौड़ी में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले संक्रमित, 84 स्कूल पांच दिनों के लिए बंद
विज्ञापन


कोविड संक्रमण के चलते सभी स्कूल 13 मार्च से बंद चल रहे थे। शासन के आदेश पर एसओपी के आधार पर दो नवंबर से शिक्षा विभाग ने माध्यमिक स्कूल खोल दिए हैं। जिले में 189 माध्यमिक विद्यालय हैं जिनमें कक्षा दस और बारह की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन दोनों कक्षाओं में करीब 15 हजार बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन बच्चे 50 फीसदी भी नहीं आ रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा फार्म भरने की अंतिम 10 नवंबर निर्धारित

इधर, उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के फार्म निकाल दिए हैं। बिना विलंब शुल्क के बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की अंतिम 10 नवंबर निर्धारित है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि सभी विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा फार्म भेज दिए गए हैं तथा प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय अवधि में बोर्ड परीक्षा भरवाने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे, उनके अभिभावकों से फोन के माध्यम से संपर्क कर बोर्ड परीक्षा भरवाने को कहा गया है। उनका कहना है कि कोरोना काल को देखते हुए बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उनकी ऑनलाइन पढ़ाई कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें