फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दीपावली से पहले राहत की खबर, 10 नवंबर से लिंक एक्सप्रेस चलाने की तैयारी 

Thu, 05 Nov 2020 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तर मध्य रेलवे ने मुरादाबाद मंडल को भेजा ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के मौके पर उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, कानपुर और प्रयागराज जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए खबर राहत देने वाली है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस के संचालन को लेकर मुरादाबाद मंडल को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के मुताबिक लिंक एक्सप्रेस को त्योहार स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित किया जाएगा और सप्ताह में सात दिन के बजाय सिर्फ तीन दिन संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


देहरादून स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि  नौ नवंबर से लेकर नौ दिसंबर तक लिंक एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव मुरादाबाद मंडल को भेजा गया है। देहरादून के लिए इसका संचालन हफ्ते में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रस्तावित है। प्रस्ताव के मुताबिक लिंक एक्सप्रेस प्रयागराज से चलकर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। यहां से ट्रेन उसी दिन 2:30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना कर दी जाएगी। इसके पहले लिंक एक्सप्रेस देहरादून रेलवे स्टेशन पर 12:15 बजे पहुंचती थी और 2:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होती थी। 

18 एलएचवी कोच वाली ट्रेन के संचालन को लेकर फंसा पेंच
स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर के मुताबिक उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जो प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें प्रयागराज से देहरादून के लिए 18 एलएचवी कोच वाली ट्रेन संचालित किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। लेकिन दिक्कत यह है कि दून रेलवे स्टेशन पर सिर्फ 15 एलएचवी कोच वाली ट्रेनों का ही संचालन किया जा सकता है। ऐसे में कोच की संख्या को लेकर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस के संचालन में समय में भी पेंच 

स्टेशन अधीक्षक के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जो प्रस्ताव भेजा गया है उसके मुताबिक लिंक एक्सप्रेस प्रयागराज से चलकर देहरादून 12 :40 बजे पहुंचेगी और इसे 2:30 बजे रवाना किया जाएगा। दिक्कत यह है कि काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी ट्रेन 12:30 बजे देहरादून आती है। नई दिल्ली देहरादून जनशताब्दी के आगमन का समय 12: 50 बजे है।इन परिस्थितियों में लिंक एक्सप्रेस को 12:40 बजे लाया जाना संभव नहीं होगा।

लिंक एक्सप्रेस के स्टॉपेज को लेकर भी संशय 
प्रस्ताव के मुताबिक प्रयागराज रेल मंडल की ओर से लिंक एक्सप्रेस के अलीगढ़ तक के स्टॉपेज तो निर्धारित कर दिए गए हैं। अलीगढ़ से लेकर देहरादून के स्टॉपेज के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज को भी निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें