उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आज हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी कर दिया।
इस बार दसवीं का रिजल्ट 73.6 प्रतिशत रहा। जबकि 12 वीं का रिजल्ट 78.89 प्रतिशत रहा। दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा रावत ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया। वहीं, जसपुर हर्षवर्धन 98. 2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली इंटर कॉलेज ने 475 अंक के साथ 95 प्रतिशत लाकर उत्तराखंड टॉप किया। वहीं, जसपुर के आकाशदीप वत्सल ने 94.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in/ पर या फिर अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर सबसे तेज रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे।