फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2020: हौसला रखो, औसत दर्जे के छात्र भी छू सकते हैं ऊंचाई

Tue, 28 Jul 2020 04:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
एडीएम राहुल कुमार गोयल  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

परीक्षाओं में कम नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को हताश नहीं होना चाहिए। नंबर कम लाने वाले भी जीवन में नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं।

विज्ञापन


UK Board 10th-12th Result 2020: अमर उजाला पर सबसे पहले ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट, अभी करें रजिस्टर...

बागेश्वर के एडीएम राहुल कुमार गोयल का कहना है कि उन्होंने कभी परीक्षा में टॉप नहीं किया, लेकिन अपनी लगन और परिश्रम के बल पर वह आज प्रशासनिक पद पर हैं।
विज्ञापन


बताया कि उनके कई साथी पढ़ाई में कमजोर थे लेकिन आज वह उच्च पदों पर असीन हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कम नंबर आने पर बच्चों को डांटे नहीं बल्कि उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें।

विज्ञापन

राहुल कुमार गोयल का कहना है कि छात्र, छात्राओं को परीक्षाओं मे कम नंबर आने पर निराश नहीं होना चाहिए। औसत दर्जे के अंक पाने वाले भी जीवन में नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भी कभी बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश या जिला टॉप नहीं किया।

स्कूल की पढ़ाई के बाद बीएससी, एमएससी की पढ़ाई की। जिसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी की। किसी भी परीक्षा में कम नंबर आने पर वह कभी निराश नहीं हुए। अपर जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षाओं में कम नंबर पाने वाले बच्चों को निराश नहीं होने की सलाह दी है।

उनका कहना है कि परीक्षाओं में कम नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को हताहत नहीं होना चाहिए। हर बार नंबरों से भविष्य तय नहीं होता। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। छात्रों को मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। प्रयास करने से ही सफलता प्राप्त होती है। अपना लक्ष्य तय करें उसी दिशा में आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें