उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2020
- फोटो : फाइल फोटो
29 जुलाई को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होगा। रिजल्ट के जारी होने के बाद विद्यार्थी उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन देखा गया है कि कभी-कभी रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट काम करना बंद कर देती है, जिसके कारण छात्र अपने परिणाम समय पर नहीं देख पाते हैं। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला पर आप सबसे पहले अपना उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम देख पाएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी जानकारी रजिस्टर करनी होगी। वहीं, आप मैसेज के माध्यम से भी अपना रिजल्ट जान सकेंगे। आगे जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा।